कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 64 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ग्रहण किया।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपालराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें और उनकी पूरी कैबिनेट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्य की राजनीति में यह ऐतिहासिक पल इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि 64 साल बाद ऐसा हुआ है, जब मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ग्रहण किया। इससे पहले 1962 में पूर्व मुख्यमंत्री आर शंकर के कार्यकाल में ऐसा हुआ था।
राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पहुंचे
शपथ ग्रहण समारोह में राहुल , प्रियंका और मल्लिकाअर्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए
14 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह
नई सरकार की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन शमसुद्दीन, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, केएम शाजी और पीके बशीर जैसे नाम शामिल हैं।इसके अलावा कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
22 मई को स्पीकर चुनाव, जून में बजट
शपथ ग्रहण के बाद अब 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। वहीं राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को होगा।नई सरकार का पहला बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।