थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता समारोह में शामिल हुए। जानिए नई विजय सरकार में कौन-कौन मंत्री बना।
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay ने रविवार सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही राज्य में टीवीके (TVK) सरकार का आधिकारिक आगाज हो गया।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता Rahul Gandhi समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। विजय के साथ टीवीके के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में विजय के समर्थकों और फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली।
VCK और IUML के समर्थन से बनी सरकार
टीवीके को VCK और IUML का समर्थन मिलने के बाद सरकार बनाने का रास्ता साफ हुआ। शुक्रवार को विजय ने राजभवन पहुंचकर तमिलनाडु के गवर्नर R. N. Ravi से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार गठन का न्योता दिया। साथ ही 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने को कहा गया है।
राहुल गांधी भी समारोह में पहुंचे

चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी शामिल हुए। मंच पर विजय और राहुल गांधी को बातचीत करते देखा गया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।कांग्रेस नेता गिरीश चोडांकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “तमिलनाडु में एक नया राजनीतिक अध्याय शुरू हो रहा है और युवा बदलाव की राजनीति को चुन रहे हैं।”
एस्ट्रोलॉजर की सलाह पर बदला शपथ का समय

पहले विजय का शपथ ग्रहण दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था, लेकिन बाद में समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय के एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह शपथ लेने की सलाह दी थी।
विजय के पिता बोले- तमिल लोगों को सफलता मिली
विजय के पिता और फिल्म निर्देशक S. A. Chandrasekhar ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि “मैं बहुत खुश हूं। विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है।”उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विजय समर्थक इसे ऐतिहासिक पल बता रहे हैं।
विजय सरकार में ये नेता बने मंत्री
विजय के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें थिरू एन. आनंद, सीटीआर निर्मल कुमार, अरुण राज, आधव अर्जुना, कीर्तना, राजमोहन, वेंकटरामनन और सेनगोट्टैयान शामिल हैं।थिरू एन. आनंद, जो त्यागराज सीट से विधायक हैं, टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं। वहीं कांग्रेस विधायक विश्वनाथ को भी विजय कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है, हालांकि उन्होंने अभी शपथ नहीं ली।
फिल्मी दुनिया से राजनीति तक विजय का सफर

Thalapathy Vijay लंबे समय से तमिल सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जाते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई।तमिलनाडु की राजनीति में उनकी एंट्री को राज्य में पारंपरिक दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की लोकप्रियता और युवा वोट बैंक आने वाले वर्षों में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है।