Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Tamil Nadu Oath Delay, Bengal BJP Swearing-in

विजय की शपथ में कांटे: सरकार बनाने के लिए 118 विधायक जरूरी

तमिलनाडु में विजय की सरकार के शपथ ग्रहण पर बहुमत का संकट गहरा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार 9 मई को शपथ लेने जा रही है।


विजय की शपथ में कांटे सरकार बनाने के लिए 118 विधायक जरूरी

तमिलनाडु में टल सकता है समारोह, बंगाल में नौ मई को भाजपा सरकार की शपथ

दक्षिण के सुपरस्टार थलापति विजय की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भी तमिलनाडु में सात मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह टल सकता है, क्योंकि विजय की शपथ में बहुमत जुटाने का कांटा फंस गया है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बहुमत के जादुई आंकड़े यानी 118 विधायकों के समर्थन पर स्पष्टता मांगी है।

वर्तमान में विजय के पास कांग्रेस के साथ मिलाकर 112 विधायकों का समर्थन ही है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अभी तक विजय के बहुमत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। हालांकि, थलापति विजय ने दावा किया है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन मौजूद है। इसके बावजूद कागजी आंकड़ों में अभी भी कुछ फासला नजर आ रहा है।

बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK की 108 सीटें हैं, लेकिन विजय दो सीटों पर जीते हैं। ऐसे में एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की संख्या 107 रह जाएगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत का आंकड़ा 118 ही रहेगा। यानी TVK को सरकार बनाने के लिए 11 और विधायकों की जरूरत होगी।फिलहाल कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला है। वहीं, विजय लेफ्ट पार्टियों और वीसीके जैसे छोटे दलों के संपर्क में भी हैं। जरूरत पड़ने पर AIADMK से समर्थन लेने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, AIADMK के 20 विधायकों में टूट की खबरें भी सामने आ रही हैं।

बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार का शपथ समारोह

उधर, पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को ऐलान किया कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को आयोजित किया जाएगा।यह कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ करीब दो दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे।

 

Related to this topic: