Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > देश

Suvendu Adhikari Bengal CM Oath Today

बंगाल में भाजपा का नया दौर, आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी, PM मोदी रहेंगे मौजूद

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी समेत NDA के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।


बंगाल में भाजपा का नया दौर आज cm पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी pm मोदी रहेंगे मौजूद

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा दिन है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी आज दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने के बाद पार्टी इसे ऐतिहासिक राजनीतिक क्षण के तौर पर पेश कर रही है। कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए विशाल वॉटरप्रूफ टेंट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और बंगाल की संस्कृति से जुड़े विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

शुक्रवार को कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया।नाम के ऐलान के बाद सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी गईं।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य तैयारी

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड को बंगाल की पारंपरिक थीम पर सजाया गया है। पंडाल में करीब 20 तरह के फूलों से सजावट की गई है। मंच तक विशेष रंगोली बनाई गई है और वीआईपी एंट्री के लिए अलग व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम स्थल पर लोगों के लिए झालमुड़ी और रसगुल्ला स्टॉल भी लगाए गए हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पूरे मैदान में वॉटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं।

PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।भाजपा इस कार्यक्रम को सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के प्रतीक के रूप में दिखा रही है।

मेहमानों के लिए खास बंगाली मेन्यू

वीआईपी मेहमानों के लिए बंगाली और उत्तर भारतीय व्यंजनों का विशेष इंतजाम किया गया है। लंच मेन्यू में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, आलू पोश्तो और बैंगन भाजा साग शामिल हैं।मिठाई में गुलाब जामुन परोसे जाएंगे। आयोजन समिति के मुताबिक स्थानीय स्वाद और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को मेन्यू में खास जगह दी गई है।

सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात

कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। करीब 4 हजार सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी।प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए SPG और राज्य पुलिस ने संयुक्त सुरक्षा प्लान तैयार किया है।

34 साल बाद खुला खाता, अब भाजपा का पहला CM

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 1982 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी को पहली सीट जीतने में 34 साल लग गए। 2016 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार 3 सीटें जीती थीं और उसका वोट शेयर 10.3% रहा था।2021 में पार्टी ने 77 सीटें हासिल कर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई। अब 2026 चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर बंगाल की सत्ता पर कब्जा कर लिया है। पार्टी का वोट शेयर 45.84% तक पहुंच गया है।

 

Related to this topic: