Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

शेयर बाजार में भारी गिरावट

शेयर बाजार में ‘मंगलवार’ भारी! सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,700 के पास

मुंबई में 8 सितंबर को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 75,800 पर और निफ्टी 100 अंक गिरकर 23,700 के पास बंद हुआ।


शेयर बाजार में ‘मंगलवार’ भारी सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का निफ्टी 23700 के पास

मुंबई में मंगलवार, 8 सितंबर को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सेंसेक्स करीब 300 अंक फिसलकर 75,800 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी में भी करीब 100 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 23,700 के आसपास कारोबार कर रहा है।बाजार में यह दबाव ऐसे समय आया है जब पिछले कारोबारी सत्र में भी घरेलू इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। सोमवार को सेंसेक्स 382 अंक टूटकर 76,132 पर और निफ्टी 118 अंक गिरकर 23,779 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

भारतीय बाजार के लिए एशियाई संकेत पूरी तरह कमजोर नहीं हैं। मंगलवार को दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2% से ज्यादा की तेजी रही। जापान का निक्केई भी मामूली बढ़त में कारोबार कर रहा है, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग दबाव में है।

इंडेक्स लेवल बदलाव
कोस्पी 7,163 +167 (+2.06%)
निक्केई 66,684 +45 (+0.07%)
हैंगसेंग 25,334 -79 (-0.26%)

अमेरिकी बाजार भी सोमवार को कमजोर रहे

सोमवार, 7 सितंबर को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई थी। डाउ जोन्स 272 अंक टूटकर 53,414 पर बंद हुआ। नैस्डैक में 77 अंकों और S&P 500 में 29 अंकों की गिरावट रही।

इंडेक्स लेवल बदलाव
डाउ जोन्स 53,414 -272 (-0.51%)
नैस्डैक 26,507 -77 (-0.29%)
S&P 500 7,719 -29 (-0.38%)

घरेलू निवेशकों की खरीदारी जारी

बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII लगातार खरीदारी कर रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 7 कारोबारी दिनों में DII ने 17,287 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में उनकी खरीदारी 69,635 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने पिछले 7 दिनों में 1,511 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है। हालांकि, 30 दिनों के आंकड़े में वे अब भी 7,766 करोड़ रुपए के नेट सेलर हैं।

अब बाजार की नजर आगे के कारोबार पर

लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शुरुआती कमजोरी के बीच निवेशकों की नजर अब बाजार की आगे की दिशा पर रहेगी। खासकर विदेशी बाजारों के संकेत, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और बड़े शेयरों में होने वाली खरीदारी-बिकवाली बाजार का मूड तय कर सकती है।