governors changed for 6 states

Governor changed: 6 राज्यों में नए राज्यपाल, MP के ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड में, ओम माथुर केरल के गवर्नर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम माथुर केरल, आर्लेकर तमिलनाडु, सुधा यादव कर्नाटक और एमपी के ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड जाएंगे। ओडिशा और सिक्किम में भी बदलाव।

By : संजय चतुर्वेदी
Governor changed: 6 राज्यों में नए राज्यपाल, MP के ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड में, ओम माथुर केरल के गवर्नर

president murmu changed 6 states Governors

नई दिल्ली। देश की राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है। मध्य प्रदेस के बीजेपी नेता डॉ ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। सूची में एक महिला नाम भी है। डॉ  सुधा यादव को कर्नाटक की कमान सौंपी गई है।

किस राज्यपाल को कहां भेजा गया

जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश माथुर केरलम के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु भेजा गया है। बृज मोहन राम ओडिशा संभालेंगे। वहीं, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

एमपी के ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम

डॉ. ढाल सिंह बिसेन पेशे से डॉक्टर हैं। उनका जन्म 14 मई 1952 को सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ। 1990 से 2008 के बीच वे मध्य प्रदेश विधानसभा में चार कार्यकाल पूरे कर चुके हैं और 2003 से 2005 तक प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। 2019 में बालाघाट से लोकसभा पहुंचे और 2024 तक सांसद रहे। दुष्यंत गौतम भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे बचपन से संघ की गतिविधियों से जुड़े रहे और बाद में पार्टी के प्रचार, संगठन और डिजिटल अभियानों में सक्रिय हुए। मार्च 2026 में उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया था।

माथुर और आर्लेकर का सफर

बता दें कि ओम प्रकाश माथुर बीजेपी के अनुभवी संगठनकर्ता हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1952 को राजस्थान के पाली जिले के बेड़ल गांव में हुआ। वे पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह जुलाई 2024 से सिक्किम के राज्यपाल थे।
वहीं, दूसरे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की बात करें तो उनका जन्म 23 अप्रैल 1954 को पणजी में हुआ। वे गोवा बीजेपी के अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री रहे। हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी राज्यपाल रह चुके हैं। जनवरी 2025 में उन्होंने केरल का पद संभाला था।

बृज मोहन राम और सुधा यादव

बृज मोहन का जन्म 1 जनवरी 1958 को पलामू क्षेत्र में हुआ। यह इलाका उस वक्त बिहार में था और अब झारखंड में आता है। वे 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1996 से 2004 तक पलामू से लोकसभा पहुंचे। 
-डॉ सुधा यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले की हैं और उनका जन्म 16 अक्टूबर 1965 को हुआ। रसायन विज्ञान में एमएससी और पीएचडी करने वाली सुधा यादव 1999 में मनेंद्रगढ़ से सांसद चुनी गईं और 2004 तक यह जिम्मेदारी संभाली। वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रहीं और अगस्त 2022 में भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल की गईं।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026