पीएम नरेंद्र मोदी ने सिक्किम दौरे में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। 50वें स्थापना दिवस पर 4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, गंगटोक में जनसभा भी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं, जहां उनका एक अलग और मानवीय अंदाज देखने को मिला। मंगलवार सुबह गंगटोक में उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेली और इस अनुभव को ‘ऊर्जा से भर देने वाला’ बताया।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। यह कार्यक्रम सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह से ठीक पहले हुआ।

बच्चों के साथ खेलते दिखे PM
प्रधानमंत्री मोदी ट्रैक सूट में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। खेल के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ सेलिब्रेशन भी किया और फोटो खिंचवाई.उन्होंने पोस्ट में लिखा “खूबसूरत गंगटोक की सुबह, युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं।”

50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
आज प्रधानमंत्री सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।यह कार्यक्रम पूरे एक साल से चल रहा था, जिसका आज औपचारिक समापन किया जा रहा है। इससे पहले 2025 में प्रधानमंत्री इस समारोह से वर्चुअली जुड़े थे।
4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री करीब 4000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें शामिल हैं. नामची में 100 बेड का अस्पताल, देवराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर डबल-लेन स्टील पुल, गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, ये परियोजनाएं राज्य के स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देंगी।
सिक्किम कैसे बना भारत का हिस्सा?
सिक्किम 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था।
-
1950: भारत-सिक्किम शांति समझौता
-
1973-74: राजनीतिक बदलाव और असंतोष
-
1975: जनमत संग्रह में 97.5% लोगों ने भारत में विलय का समर्थन किया
इसके बाद संसद में 36वां संविधान संशोधन पारित कर सिक्किम को भारत का राज्य बना दिया गया।