Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

PM Modi Priyanka and Kharge's Viral Conversation

PM मोदी ने प्रियंका से पूछा-'कैसी हैं आप?' तभी खड़गे बोले- भाई साहब, आप बदल गए! फिर जो हुआ वो VIDEO में कैद

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी के वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी, प्रियंका गांधी औ मल्लिकार्जुन खड़ने एक साथ नजर आए। प्रियंका से पीएम मोदी ने हालचाल पूछा तो खड़गे जो कहा सब हंस पड़े।


pm मोदी ने प्रियंका से पूछा-कैसी हैं आप तभी खड़गे बोले- भाई साहब आप बदल गए फिर जो हुआ वो video में कैद

PM Modi Opposition Leader Talk |

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में सोमवार के दिन देश की राजनीति का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार के सदस्य एक ही जगह मौजूद थे। इसी दौरान पीएम मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। पीएम मोदी ने प्रियंक से उनका हालचाल पूछा। लेकिन तभी पास खड़े खड़गे के एक कमेंट ने पूरी बातचीत का अंदाज ही बदल दिया।

पीएम मोदी ने पूछा-प्रियंका जी कैसी हैं आप?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पीएम मोदी को प्रियंका गांधी से पूछते हुए सुना जा सकता है। पीएम ने पूछा प्रियंका जी, कैसी हैं आप? इसके जवाब में प्रियंका गांधी कहती हैं 'मैं ठीक हूं सर! आप कैसे हैं?'हालांकि इस दौरान प्रियंका गांधी वीडियो में नजर नहीं आई। पर उनके प्रश्न पर पीएम मोदी कहते हैं कि 'मैं वैसा ही हूं'। पर पीएम मोदी के इस जवाब के बाद पास खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  मुस्कुराते हुए कहते हैं 'भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं।'

खड़गे के मजाकिया तंज पर क्या बोले पीएम

जैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की यह बात सुनकर पीएम मोदी भी मुस्कुराते हैं और जवाब में कहते हैं- अच्छा। इसके बाद वहां मौजूद नेताओं के बीच हंसी-मजाक का माहौल बन जाता है और ठहाके सुनाई देता है। वीडियो में पीएम मोदी इसके बाद हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ जाता है। इस दौरानर राहुल गांधी भी मौके पर मौजूद थे और पूरी बात के दौरान मुस्कुराते नजर आए।

आखिर खड़गे के बयान का मतलब क्या?

भले ही मुलाकात का यह माहौल हंसी मजाक में खत्म हो गया हो। लेकिन अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से 'आप थोड़े बदल गए हैं'क्यों कहा? हालांकि खड़गे ने अपी टिप्पणी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। लेकिन कुछ यूजर्स इसे पीएम मोदी के हालिया अंदाज से जोड़कर देख रहे हैं। खासकर युवाओं और जेन-जी तक पहुंच बनाने के लिए पीएम मोदी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपेक्षाकृत अनौपचारिक अंदाज में नजर आए हैं। हालांकि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही व्याख्या है। वीडियो में खड़गे ने अपनी टिप्पणी का संदर्भ स्पष्ट नहीं किया।

एक ही रिसेप्शन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े चेहरे

हंसी-मजाक का यह पूरा घटनाक्रम दिल्ली में शरद पवार के 6, जनपथ स्थित आवास पर आयोजित रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन का है। समारोह में पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और  कई अन्य राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। राजनीतिक मतभेदों के बीच एक ही समारोह में इन नेताओं का इस तरह अनौपचारिक अंदाज में नजर आना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

शरद पवार के साथ पीएम मोदी की तस्वीर भी चर्चा में

इसी समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार की एक तस्वीर भी सामने आई। इसमें दोनों गंभीर बातचीत करते नजर आए। यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है जब महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी(SP) और बीजेपी के बीच नजदीकियों को लेकर अटकलें तलगाई जा रही हैं। हालांकि सुप्रिया सुले पहले से ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ पार्टी की हालिया बातचीत महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों को लेकर थी।

फिलहाल इस पूरे मामले में कोई राजनीतिक घोषणा या बड़ा संदेश सामने नहीं आया है। लेकिन पीएम मोदी का प्रियंका गांधी से हालचाल पूछना और उसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम के बदलने वाला बयान कैमरे में कैद हो गया। यही छोटा-सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।