प्रधानमंत्री ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा, कहा - कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ‘रनआउट’ करने में

प्रधानमंत्री ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा, कहा - कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ‘रनआउट’ करने में जुटे

प्रधानमंत्री ने तरनागर में की जनसभा

By : स्वदेश डेस्क
प्रधानमंत्री ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा, कहा - कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ‘रनआउट’ करने में जुटे

तारानगर।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के तारानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश में विकास का स्कोर बढ़ेगा और राज्य को जीत मिलेगी। 

भाजपा नेता ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ‘रनआउट’ करने में लगे हुए हैं। वहीं कुछ नेता गलत बयानबाजी कर खुद को ‘हिटविकेट’ कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के चलते यहां ‘मैच फिक्सिंग’ हो रही है। जब टीम ही ऐसी है तो क्या रन बनेंगे और क्या काम होगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार में आती है तो विकास का स्कोर बढ़ेगा और राजस्थान जीतेगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में गुंडागर्दी और दंगे बढ़े हैं तथा प्रदेश महिलाओं और दलितों के साथ अत्याचार में अग्रणी बन गया है। इनके एक नेता प्रदेश को मर्दों का प्रदेश बताकर यहां के शूरवीरों का अपमान कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस सरकार ने ऐसे नेता को मंत्री पद से हटाना तो क्या दोबारा टिकट भी दे दिया है। राज्य में पेपर लीक के चलते युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। 

प्रधानमंत्री ने वादा किया कि भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश में किसानों को पीएम सम्मान निधि के तहत मिलने वाली रोशनी दोगुनी कर दी जाएगी। किसानों को साल में 12 हजार रुपये मिलेगा। उन्होंने इस बात का विशेष उल्लेख किया कि किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है और यूरिया की कीमत पर सब्सिडी दे रही है जिससे 3 हजार का यूरिया 300 रुपये से भी कम दाम में मिल रहा है।

उन्होंने ‘हर घर नल से जल’ योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि 2014 से पहले 100 में से केवल 13 या 14 परिवारों तक नल से जल पहुंचता था। अब 100 में से करीब 70 परिवारों और कई जगह तो सत प्रतिशत परिवारों तक नल से जल पहुंच रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार इसमें भी भ्रष्टाचार कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना को 5 साल बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने इस बात का भी वादा किया कि सरकार बनने पर राज्य में लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह दिवाली में सफाई जरूरत होती है इस तरह से कांग्रेस को भी राजस्थान से साफ करने का समय है। यहां देवी-देवताओं की शोभा यात्राओं को रोका जाता है जबकि पीएफआई संगठनों की रैलियों को खुली छूट दी जाती है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला के मोर्चे पर डटे 120 भारतीय सैनिकों में शहीद हुए 114 सैनिकों में सुल्तानपुर के भी तीन वीर सपूत शामिल थे।

Nov 16, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

बेंगलुरु से बिहार तक का सफर तय करने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा रास्ता, छठ पूजा पर घर पहुंचने की चाह में खरीदी 26 लाख रुपये की सफारी

Nov 16, 2026
किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है

Nov 16, 2026