Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > देश

PM Modi Urges Fuel Saving Again in 24 hours

PM मोदी की फिर अपील, तेल बचाइए और सोने की खरीद टालिए; बोले- छोटे कदम भी अर्थव्यवस्था को संभालेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और सोने जैसी गैर-जरूरी खरीद टालने की अपील की। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने और अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।


pm मोदी की फिर अपील तेल बचाइए और सोने की खरीद टालिए बोले- छोटे कदम भी अर्थव्यवस्था को संभालेंगे

PM Modi News |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से ईंधन बचाने और गैर-जरूरी खर्च कम करने की अपील की। गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव पिछले कई वर्षों के सबसे गंभीर संकटों में शामिल है और इसका असर वैश्विक सप्लाई चेन व अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है।

पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भारत पहले की तरह इस चुनौती से भी मजबूती के साथ बाहर निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि भारत वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत केंद्र बने और आर्थिक स्थिरता बनी रहे।

सार्वजनिक परिवहन और EV अपनाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील दोहराई। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि देश को ऐसे खर्चों से बचना होगा जिनमें विदेशी मुद्रा का अधिक उपयोग होता है। इसी संदर्भ में उन्होंने फिलहाल सोने जैसी गैर-जरूरी खरीद को टालने की सलाह दी। उनका कहना था कि छोटे-छोटे कदम भी देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी दबाव से बचाने में मदद कर सकते हैं।

विदेशी मुद्रा बचाने पर सरकार का फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि भारत कई जरूरी वस्तुओं के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च करता है। वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से आयात लागत और बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अगर लोग जरूरत के हिसाब से खर्च करें और आयात आधारित चीजों की खपत सीमित करें, तो इसका सीधा फायदा देश की आर्थिक स्थिति को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदार उपभोक्ता की तरह व्यवहार करें और संसाधनों के इस्तेमाल में संयम बरतें।

विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग पर भी टिप्पणी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते ट्रेंड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग विदेश घूमने जाते हैं, जिससे विदेशी मुद्रा का खर्च बढ़ता है।

उन्होंने लोगों से भारत के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। पीएम ने कहा कि देश में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण स्थान हैं, जहां परिवार छुट्टियां बिताकर भारतीय विरासत को करीब से समझ सकते हैं।

युवाओं, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

प्रधानमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार अप्रेंटिसशिप और ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रही है, ताकि डिग्री के बाद उन्हें अनुभव की कमी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने गुजरात के युवाओं की उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाओं ने छोटे शहरों के युवाओं को भी नया मंच दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि अब महिलाएं भी तेजी से स्टार्टअप सेक्टर में आगे आ रही हैं और जोखिम वाले माने जाने वाले क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

Related to this topic: