Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > देश

PM Modi on Fuel Saving

पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील क्यों कर रहे PM मोदी? बोले- अब वर्क फ्रॉम होम की जरूरत

पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मेट्रो, कारपूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को देशहित में जरूरी कदम बताया।


पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील क्यों कर रहे pm मोदी बोले- अब वर्क फ्रॉम होम की जरूरत

PM Hydrabad |

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल कम करने की अपील की। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया में चल रहे युद्ध और वैश्विक संकट का सीधा असर ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। पीएम ने साफ कहा कि भारत के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं, इसलिए देश को आयातित पेट्रोलियम उत्पादों पर काफी निर्भर रहना पड़ता है।

 यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय हालात बदलते ही भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से जरूरत के मुताबिक ही ईंधन इस्तेमाल करने और वैकल्पिक उपाय अपनाने की बात कही।

मेट्रो, कारपूलिंग और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा मौजूद है, वहां लोगों को निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कारपूलिंग को भी बढ़ावा देने की अपील की। पीएम के मुताबिक अगर लोग एक साथ सफर करेंगे तो ईंधन की खपत कम होगी और ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। उन्होंने कोरोना काल के दौरान अपनाए गए वर्क फ्रॉम होम मॉडल का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में जरूरत पड़ने पर इस व्यवस्था को फिर से बढ़ावा देना देशहित में हो सकता है।

वैश्विक संकट का भारत पर क्यों ज्यादा असर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में चल रहे संघर्षों की वजह से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसका असर भारत जैसे देशों पर ज्यादा पड़ता है, क्योंकि यहां ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा होता है। उन्होंने कहा कि अगर देश ईंधन की खपत कम करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करे तो आर्थिक दबाव कम किया जा सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़ती तेल कीमतों का असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहता। इसका असर परिवहन, महंगाई और आम लोगों के खर्च पर भी पड़ता है।

DMK और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

बेंगलुरु में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने राजनीतिक हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि DMK ने लंबे समय तक कांग्रेस के हित में काम किया, लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने उसका साथ छोड़ दिया। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही DMK की “पीठ में छुरा घोंप दिया”। उनके इस बयान को दक्षिण भारत की बदलती राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल के चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए पीएम ने असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत को भी जनता के भरोसे का संकेत बताया।

हैदराबाद से गुजरात तक व्यस्त रहेगा दौरा

हैदराबाद में प्रधानमंत्री ने करीब 9,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद उनका गुजरात दौरा भी तय है। प्रधानमंत्री रविवार रात जामनगर पहुंचेंगे। 11 मई को वह सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वडोदरा में ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

 

Related to this topic: