Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Kota Bus Accident: 3 Dead, 20 Injured After Crash

कोटा में बस पलटने के बाद सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कुचला, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कोटा में स्लीपर बस हादसे में 3 की मौत, 20 घायल। यात्रियों का दावा- पत्थर लगने से बस अनियंत्रित हुई, पलटने के बाद ट्रॉले ने कुचला।


कोटा में बस पलटने के बाद सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कुचला 3 की मौत 20 से ज्यादा घायल

कोटा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्लीपर बस के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसा आरकेपुरम थाना क्षेत्र में नयागांव पुलिया के पास रात करीब 12 बजे हुआ।

बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पलटी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की ओर जा रही थी। यात्रियों का दावा है कि बस के फ्रंट मिरर पर पत्थर लगने के बाद ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पलट गई। बस पलटने के दौरान कांच टूटने से कई यात्री सड़क पर गिर गए।

ट्रॉले ने कुचला, तीन की मौत

हादसे के दौरान सामने से आ रहे ट्रॉले ने सड़क पर गिरे तीन यात्रियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो यात्री मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ये यात्री ड्राइवर केबिन में बैठे थे और बस पलटते ही बाहर गिर गए।

20 से ज्यादा घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में ग्वालियर और भिंड के कई यात्री शामिल हैं, जो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे।

ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बस पलटने के बाद कई यात्री अंदर फंस गए थे। राहत और बचाव दल ने करीब ढाई घंटे तक ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला। बस को क्रेन की मदद से हटाया गया। घायलों के अनुसार, बस अचानक लहराने लगी और कुछ ही क्षणों में पलट गई। कई यात्री खुद बाहर नहीं निकल सके, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने कांच तोड़कर बाहर निकाला। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्थरबाजी के दावे की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related to this topic: