जम्मू के बंतलाब में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। राहत-बचाव जारी है, हादसे ने निर्माण सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।
जम्मू के बंतलाब इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा निर्माण हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक चार से पांच मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अचानक ढांचा गिरने से नहीं मिला बचने का मौका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लाईओवर का हिस्सा बिना किसी चेतावनी के अचानक गिर गया। हादसे के दौरान मजदूर काम में लगे हुए थे और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में पूरा ढांचा मलबे में बदल गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
मशीनों से हटाया जा रहा मलबा
हादसे के बाद बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। रेस्क्यू टीम फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं, जिससे ऑपरेशन को तेज किया जा सके। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हर कोई अपने स्तर पर जानकारी लेने और मदद करने की कोशिश कर रहा है।
दो मजदूर सुरक्षित निकाले गए
स्थानीय जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद छह मजदूर मलबे में दब गए थे। रेस्क्यू टीम ने तेजी दिखाते हुए दो को बाहर निकाल लिया। चार मजदूर अभी भी अंदर फंसे हैं और उन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि बचाव कार्य बिना रुके जारी है और उम्मीद बनी हुई है।
मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौजूद हैं। जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके। सुरक्षा बल भी घटनास्थल पर तैनात हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
हादसे की वजह पर शुरुआती संकेत
श्यामलाल शर्मा के मुताबिक यह पुल पुराना था और इसकी नींव को मजबूत करने का काम चल रहा था। खुदाई के कारण नींव खुली हुई थी और ऊपर से गुजरने वाले वाहन के कंपन से यह हिस्सा गिर सकता है। हालांकि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी, लेकिन शुरुआती संकेत निर्माण प्रक्रिया में जोखिम की ओर इशारा कर रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है...