Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Cyber Crime Surge in India: Complaints Hit Record

भारत में साइबर क्राइम का विस्फोट: हर सेकंड शिकायत, 1930 हेल्पलाइन पर रिकॉर्ड कॉल्स

भारत में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़े, 1930 हेल्पलाइन पर हर सेकंड शिकायत। 2025 में 3.24 करोड़ कॉल्स दर्ज, सरकार ने सतर्क रहने की सलाह दी।


भारत में साइबर क्राइम का विस्फोट हर सेकंड शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर रिकॉर्ड कॉल्स 

आज के समय में बच्चों से लेकर बुजर्ग तक हर कोई स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। इंटरनेट से हमें काफी सारे फायदे तो जरूर हैं, लेकिन वहीं इसके साथ खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक पर क्लिक कर देते हैं या फिर अनजान कॉल्स पर भरोसा कर लेते हैं, जिसके चलते पलभर में ही उनकी मेहनत की कमाई चली जाती है। यही कारण है कि आज भारत में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हैरानी होगी कि राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर हर सेकंड शिकायतें दर्ज की जा रही है।

आंकड़े बता रहे तेजी से बढ़ता खतरा 

आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में इस हेल्पलाइन पर कुल 3.24 करोड़ शिकायतें दर्ज की गई है, वहीं अगर बात करें 2023 में 96.4 लाख और 2024 में 2.21 करोड़ कॉल्स आई थीं। मतलब इन दो सालों में शिकायतों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। 2025 में कॉल्स का बढ़कर लगभग 55 हजार से ज्यादा हो गई।

1930 हेल्पलाइन की अहम भूमिका

बता दें कि ये हेल्पलाइन केंद्र सरकार की निगरानी में चलती है। राज्य पुलिस इसे संचालित करती है। सबसे जरूरी बात कि अगर आपने जल्दी शिकायत कर दी, तो कई मामलों में ठगी गई रकम को फ्रीज भी कराया जा सकता है, जिससे पीड़ित को राहत मिल सकती है।

 

Related to this topic: