Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

home minister Amit shah on Vande mataram Row

Vande Mataram Row: वंदे मातरम अपमान पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- शर्म बची है तो माफी मांगे

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन हुए वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।


vande mataram row वंदे मातरम अपमान पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला बोले- शर्म बची है तो माफी मांगे

Amit Shah Surround Congress On Vande Mataram Row |

नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए वंदे मातरम गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी में बदल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते वंदे मातरम को भुला दिया था। 

इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम का गायन चल रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने यह  पूरा घटनाक्रम टीवी पर देखा है।

कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए

जनसभा में अमित शाह ने काह कि करीब 80 साल बाद जब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का यह  अमर गीत फिर से सम्मान पा रहा है तब भी सोनिया गांधी को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने सोनिया गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ जनता इस घटना को देख रही है। गृहमंत्री ना कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने इस कथित कृत्य के लिए देश की जनता और बंकिम चंद्र  चट्टोपाध्याय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को अधूरा छोड़ने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए वंदे मातरम को भुलाया

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण वंदे मातरम को पीछे कर दिया था। उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम' का अर्थ भारत माता की वंदना करना है और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हजारों-लाखों लोगों ने इस गीत के भाव से प्रेरणा लेकर देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के प्राकट्य के 150 साल पूरे होने का अवसर है। शाह के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरण को फिर से नई पहचान और सम्मान देने का काम किया है।

क्या है वंदे मातरम विवाद?

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी औ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम का गायन हुआ। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया। इसमें सोनिया गांधी कुछ इशारा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद दावा किया गया कि उन्होंने वंदे मातरम का पूरा गायन किए जाने पर आपत्ति जताई। इतना ही नहीं उन्होंने गायन कर लोगों को रोकने के लिए कहा।

हालांकि कांग्रेस ने इन दावों को खारिज करते हुए सफाई दी है। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम में वंदे मातरम का पूरा गायन कियागया था। ऐसे में विवाद का केंद्र अब वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और उसके अलग-अलग राजनीतिक दावों पर है।

Related to this topic: