Breaking News
  • महाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C: 8 राज्यों में पारा 40° पार
  • CBSE ने 12वीं की रीवैल्यूएशन फीस ₹700 से ₹100 की, एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी
  • मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, अब दर्शन और वार्तालाप भी नहीं हो सकेगी
  • भोपाल में निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ट्रेनिंग, CM मोहन यादव बताएंगे अधिकार
  • अमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश, एयर शो के दौरान हवा में टकराए
  • बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में आग, सभी यात्री सुरक्षित निकले

होम > देश

Hapur Bus Accident: 6 Baratis Killed in Truck Cras

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बस टक्कर में 6 बारातियों की मौत, कई घायल

हापुड़ के धौलाना में बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी, 6 लोगों की मौत और कई घायल। तेज रफ्तार और अंधेरा हादसे की वजह बताए जा रहे हैं।


हापुड़ में भीषण सड़क हादसा ट्रक-बस टक्कर में 6 बारातियों की मौत कई घायल

हापुड़ (उत्तर प्रदेश): जिले के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 बारातियों समेत कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। लौटते समय धौलाना-गुलावठी रोड पर बस ग्रामीण इलाके में खड़ी थी। बस में करीब 20-25 लोग सवार थे, जबकि कुछ बाराती नीचे उतरकर चाय-नाश्ता कर रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और ट्रक भी अनियंत्रित होकर बस के ऊपर जा गिरा।

बस में फंसे बाराती, काटकर निकाले गए लोग

हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए और कई बाराती अंदर ही फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।घायलों को निकालने के लिए बस के शीशे तोड़े गए और कुछ लोगों को कटर से बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक जारी रहा।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायलों को पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल कॉलेज और जीएस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

तेज रफ्तार और अंधेरा बना हादसे की वजह

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण हुआ। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।

मृतकों की पहचान

हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गई है। मृतकों में यूनुस (50), युसूफ (55), अख्तर (40), सोनू, मुन्ना और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी मृतक गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शी चांद कुरैशी के मुताबिक, “बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और पलटकर बस पर ही गिर गया। मरने वाले सभी मेरे रिश्तेदार थे।”

प्रशासन अलर्ट, जांच जारी

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related to this topic: