फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई गुपकार समूह की बैठक, कहा- बाहरी लोगों को मतदान स्वीकार्य नहीं

फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई गुपकार समूह की बैठक, कहा- बाहरी लोगों को मतदान स्वीकार्य नहीं

By : स्वदेश डेस्क
फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई गुपकार समूह की बैठक, कहा-  बाहरी लोगों को मतदान स्वीकार्य नहीं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुपकार गठबंधन ने राज्य से बाहरी लोगों को मतदान करने के अधिकार दिए जाने का विरोध करने का फैसला लिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बाहरी लोगों को मतदान के अधिकार का निर्णय पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जरूरत पड़ने पर हम इस कदम का विरोध करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर से बाहरी लोगों को मतदान का अधिकार दिए जाने के चुनाव आयोग की हालिया घोषणा के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला के गुपकार स्थित आवास पर सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि बैठक में भाग लेने वाले नेताओं ने सर्वसम्मति से गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को मतदान का अधिकार देने के बारे में चुनाव आयोग की हालिया घोषणा का विरोध करने का फैसला किया।

सर्वदलीय बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों और सुरक्षा बलों के कर्मियों सहित गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को मतदान का अधिकार देने के बारे में चुनाव आयोग की हालिया घोषणा के नतीजों पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि बैठक में नेकां, कांग्रेस, पीडीपी, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एएनसी), शिवसेना, माकपा, जदयू और अकाली दल शामिल हुए हैं। अपनी पार्टी और पीपुल्स कांफ्रेंस सर्वदलीय बैठक से दूर रहे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गैर जम्मू-कश्मीर निवासियों की संख्या 25 लाख है। कल यह संख्या 50 लाख या 1 करोड़ तक जा सकती है। गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को मतदान का अधिकार दिए जाने से जम्मू-कश्मीर की पहचान पर सीधा हमला हो रहा है क्योंकि डोगरा, कश्मीरी, सिख और अन्य समुदाय अपनी पहचान खो रहे हैं। इसका नतीजा यह होगा कि कल विधानसभा बाहरी लोगों के हाथों में होगी।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पांच दिन पहले उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन करके उनसे सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि पिछली बार उपराज्यपाल ने कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर के नेताओं को बार-बार आमंत्रित करेंगे, लेकिन वह अपनी बात रखने में विफल रहे। भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आज बैठक में सभी विकल्पों पर चर्चा हुई है। जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग के फैसले का विरोध करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

इस बार बैठक में न केवल घटक दलों के शीर्ष नेताओं को बुलाया गया, बल्कि मध्यम स्तर के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि सितंबर के महीने में वह राष्ट्रीय दलों के नेताओं को श्रीनगर या जम्मू में आमंत्रित करेंगे और उन्हें जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति और जम्मू-कश्मीर में विभिन्न समुदायों के लोगों की पहचान बदलने के लिए केंद्र के नए कदमों के बारे में जानकारी देंगे। फारूक ने कश्मीरी पंडितों, मुसलमानों, पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों की हालिया हत्याओं की भी निंदा की।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला के मोर्चे पर डटे 120 भारतीय सैनिकों में शहीद हुए 114 सैनिकों में सुल्तानपुर के भी तीन वीर सपूत शामिल थे।

Nov 16, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

बेंगलुरु से बिहार तक का सफर तय करने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा रास्ता, छठ पूजा पर घर पहुंचने की चाह में खरीदी 26 लाख रुपये की सफारी

Nov 16, 2026
किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है

Nov 16, 2026