Breaking News
  • महाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C: 8 राज्यों में पारा 40° पार
  • CBSE ने 12वीं की रीवैल्यूएशन फीस ₹700 से ₹100 की, एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी
  • मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, अब दर्शन और वार्तालाप भी नहीं हो सकेगी
  • भोपाल में निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ट्रेनिंग, CM मोहन यादव बताएंगे अधिकार
  • अमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश, एयर शो के दौरान हवा में टकराए
  • बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में आग, सभी यात्री सुरक्षित निकले

होम > देश

Ganga Expressway Opened by PM Modi

मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित किया, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे से मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ 6 घंटे में तय होगी।


मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित किया मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा। अब यह सफर 11-12 घंटे की जगह करीब 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधरोपण किया और सीएम योगी के साथ पैदल चलकर परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

12 जिलों को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे

गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 12 जिलों से होकर गुजरता है। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी को पूर्वी यूपी से तेज कनेक्टिविटी देगा।सरकार का दावा है कि इससे उद्योग, कृषि, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को बड़ा फायदा मिलेगा। कई जिलों में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं।

एक्सप्रेस-वे की खासियतें क्या हैं?

गंगा एक्सप्रेस-वे को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां हर 75 किलोमीटर पर पेट्रोल पंप, फूड कोर्ट, ट्रॉमा सेंटर और होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाई गई हैं, जिससे वाहन चालकों को वाइब्रेशन महसूस होगा और हादसों का खतरा कम होगा। एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर के पास 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है, जहां एयरफोर्स के फाइटर जेट्स नाइट लैंडिंग कर सकेंगे।

37 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ प्रोजेक्ट

गंगा एक्सप्रेस-वे को बनाने में करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में किया था।करीब 18 हजार एकड़ जमीन इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई। सरकार के मुताबिक किसानों को तय सर्किल रेट से कई गुना अधिक मुआवजा दिया गया।

योगी बोले- यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा एक्सप्रेस-वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे सिर्फ सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नई रीढ़ है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों, व्यापारियों और युवाओं को बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा।योगी ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे 27 स्थानों पर औद्योगिक हब विकसित किए जा रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

गंगा एक्सप्रेस-वे से गन्ना, आंवला, आम और अन्य कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। मेरठ के खेल उद्योग, हापुड़ के स्टील कारोबार और प्रतापगढ़ के आंवला व्यापार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा धार्मिक और मेडिकल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रायबरेली एम्स और संभल के धार्मिक स्थलों तक पहुंच अब पहले से आसान हो जाएगी।

 

Related to this topic: