Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Delhi Police

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने की CJP प्रदर्शनकारियों से बड़ी अपील

दिल्ली पुलिस के अतिरक्ति आयुक्त राजीव रंजन ने एक वीडियो जारी करते हुए प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।


cjp protest दिल्ली पुलिस ने की cjp प्रदर्शनकारियों से बड़ी अपील

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने की CJP प्रदर्शनकारियों से बड़ी अपील |

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से एक अपील की है। दिल्ली पुलिस के अतिरक्ति आयुक्त राजीव रंजन ने एक वीडियो जारी करते हुए प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। 

प्रदर्शनकारियों से पुलिस की अपील

उन्होंने आगे कहा है कि सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है की वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करे। किसी भी गैर कानूनी हिंसक गतिविधियों में शामिल नहीं हो। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे। उन्होंने जनता को सलाह देते हुए अपील की है की वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाहों, गलत जानकारी पर विश्वास नहीं करे और न ही उन्हें वायरल करे। 

नागरिकों से भी की अपील

पुलिस अतिरिक्त आयुक्त राजीव रंजन ने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे किसी भी जानकारी के सही स्रोतों पर ही विश्वास करे। शांति, सदभाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करे।