Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > देश

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : एनडीए ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : एनडीए ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड


बिहार विधानसभा चुनाव 2020  एनडीए ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

पटना। एनडीए की ओर से बिहार विधान सभा चुनाव से पहले शुक्रवार को रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया गया। पटना के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी-जेडीयू और अन्य 2 सहयोगी दल के नेताओँ ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़नवीस, रविशंकर प्रसाद, जेडीयू की तरफ से संजय झा एनं अन्य नेता मौजूद रहे।

जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि इस प्रदेश मैं हमेशा से जाति के नाम पर वोट मांगा गया, लेकिन नीतीश कुमार ने इसे बदला है। अब विकास के मुद्दे पर वोट की अपील की जाती है। नीतीश कुमार ने 2005 में माइनस से काम शुरू किया था। आज बिहार की क्या स्थिति है किसी से छुपी हुई नहीं है।

वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारी सोच के केंद्र में है विकास, काम किये हैं और आगे भी करेंगे। एक ओर जनता के प्रति विकास की जिम्मेदारी का भाव और दूसरी ओर अपने परिवार के विकास के प्रति संकल्पित नेता। एक ओर हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में किये गए काम की चर्चा कर रहे हैं। आज पटना से किसी भी जगह पर अधिकतम पांच घंटे में जा सकते हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम तो अपना काम गिना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जो लोग हैं वो अपने बैनर-पोस्टर पर लालू-राबड़ी की तस्वीर नहीं लगा रहे। लेकिन तस्वीर छुपाने से बिहार के लोग वो दिन भूल सकते हैं क्या? क्या अपहरण-लूट हत्या की बात को भूला जा सकता है? 

Related to this topic: