Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Baramati Training Plane Accident

Plane Crash News: जिस एयरपोर्ट पर अजीत पवार हुए थे हादसे का शिकार, वहीं पर हुआ ट्रेनी प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

महाराष्ट्र के बारामती में ट्रेनिंग विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकलकर हादसे का शिकार हो गया। ट्रेनी पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हुई।


plane crash news जिस एयरपोर्ट पर अजीत पवार हुए थे हादसे का शिकार वहीं पर हुआ ट्रेनी प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

Trainee Plane Crash in Baramati Maharashtra |

बारामती। महाराष्ट्र के पुणे के ग्रामीण जिले में एक बार फिर विमान हादसा सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से बाहर निकल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। हालांकि ट्रेनी पायलट के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी राहत मिली। साथ ही अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

प्रशासन और संबंधित एजेंसियाँ दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटा रही हैं। विमान को कितना नुकसान हुआ और लैंडिंग के दौरानि वास्तव में क्या हुआ इसकी जांच की जा रही है। शुरूआती तौर पर रनवे से फिसलने की जानकारी सामने आई है। इस दावे की अंतिम वजह नहीं माना जा सकता। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारण की तस्वीर साफ होगी।

बारामती में फिर उठे विमान सुरक्षा पर सवाल

ताजा घटना को सिर्फ एक अलग हादसे के तौर पर देखना आसान नहीं है। बारामती में पिछले कुछ महीनों के दौरान ट्रेनिंग और चार्टर विमानों से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस वजह से एयरपोर्ट और आसपास की उड़ान गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर ध्यान गया है। खासतौर पर ट्रेनिंग फ्लाइट्स के संचालन और सुरक्षा प्रक्रियाओं की निगरानी को लेकर जांच का महत्व बढ़ जाता है।

मई में भी क्रैश लैंडिंग से बचा था ट्रेनी पायलट

बारामती का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था। यह विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से जुड़ा बताया गया था। तकनीकी खराबी के बाद उसकी क्रैश लैंडिंग कराई गई थी। उस घटना में भी ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था। हादसे के बाद ट्रेनिंग विमानों की तकनीकी स्थिति और उड़ान सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे।

जनवरी के हादसे में गई थी 5 लोगों की जान

बारामती में जनवरी 2026 में हुआ चार्टर विमान हादसा इससे कहीं ज्यादा गंभीर था। बारामती एयरपोर्ट पर हुई उस दुर्घटना में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और विमान संचालन की निगरानी को लेकर गंभीर चर्चा हुई थी। अब ताजा घटना ने इन चिंताओं को फिर सामने ला दिया। जनवरी के बड़े हादसे के बाद मई में ट्रेनिंग विमान से जुड़ी दुर्घटना हुई और अगस्त में लैंडिंग के दौरान एक ट्रेनिंग विमान रनवे से बाहर निकल गया।

जांच में तय होगी मामले की गंभीरता

फिलहाल सबसे अहम तथ्य यही है कि ताजा हादसे में ट्रेनी पायलट सुरक्षित है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच के दौरान विमान की तकनीकी स्थिति के साथ लैंडिंग की परिस्थितियों और रनवे से जुड़े पहलुओं को भी देखा जा सकता है। जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि घटना किसी एक ऑपरेशनल चूक तक सीमित थी या इसके पीछे तकनीकी अथवा सुरक्षा से जुड़ा कोई कारण था।

Related to this topic: