Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > हेल्थ टिप्स > इन चीजों के सेवन से नहीं आएगी शरीर में पानी की कमी

इन चीजों के सेवन से नहीं आएगी शरीर में पानी की कमी

इन चीजों के सेवन से नहीं आएगी शरीर में पानी की कमी
X

हेल्थ डेस्क। गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। गर्मी में लोग डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते लोग बीमार पड़ते हैं। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी की कमी के चलते शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर को हाइड्रेड रखने के लिए जरूरी नहीं है कि पूर दिन पानी ही पिएं। हद से ज्यादा पानी भी नहीं पिया जा सकता। इसलिए फलों के माध्यम से भी हम शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

तरबूज- गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज सबसे फायदेमंद है। गर्मी में तरबूज का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा तरबूज में इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्निशियम आदि पाए जाते है। तरबूज शरीर में ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ यह बॉडी में पानी के लेवल को भी बनाए रखता है।

अनानास- गर्मी में जो फल सबसे काम का फल है वो है अनानास। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। अनानास का जूस पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। इसके अलावा अनानास के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

खीरा- खीरा को सलाद में जरूर शामिल करना चाहिए। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर को तर रखता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी तो मिलता ही है साथ ही पेट संबंधी कोई बीमारी भी नहीं होती।

खरबूजा- तरबूज के अलावा खरबूजा भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह भी पानी का अच्छा स्त्रोत है। इसलिए आप गर्मी में तरबूज के अलावा खरबूजे का सेवन भी कर सकते हैं। खरबूजा स्किन प्रॉब्लम से लेकर कैंसर जैसे घातक रोग को खत्म करने में मदद करता है।

Updated : 15 July 2018 5:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top