Home > मनोरंजन > टूटे-फूटे सपनों को 'सुई धागा' से सिलेंगे ममता और मौजी

टूटे-फूटे सपनों को 'सुई धागा' से सिलेंगे ममता और मौजी

टूटे-फूटे सपनों को सुई धागा से सिलेंगे ममता और मौजी
X

मुंबई। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आगामी फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ममता और मौजी के सपनों के सिलने की कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में जहां वरुण धवन एक टेलर मौजी का किरदार निभा रहे हैं वहीं अनुष्का उनकी पत्नी ममता के किरदार में नजर आ रही हैं।

मौजी के पिता की मौत के बाद, मौजी की माली हालत गंभीर हो जाती है, जहां भी वह काम करता है, उसे अपमान ही सहना पड़ता है और यह मौजी की पत्नी ममता को बिलकुल राश नहीं आता और एक दिन मौजी खुद की सिलाई मशीन रखता है। तमाम परेशानियां आने के बाद इन दोनों ने कभी हार नहीं मानी और एक दूसरे का साथ दिया।शरत कटारिया द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।इस फिल्म से पहले वरुण धवन सुजीत सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' में नजर आए थे। इस फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग उभर कर सामने आई थी। उन्हें इस फिल्म के लिए काफी तारीफें मिली थी। वहीं अनुष्का शर्मा क्रिसमस में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जिरो' में नजर आने वाली हैं।

Updated : 13 Aug 2018 3:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top