Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > मनोरंजन

‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज; विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री ने ज

‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज; विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री ने जीता दिल

शनाया कपूर के डेब्यू में दिखी विक्रांत संग खास केमेस्ट्री, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर आउट।


‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री ने जीता दिल

Aankhon Ki Gustakhiyan Trailer: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की अपकमिंग फिल्म फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहली बार एक साथ नजर आ रही इस जोड़ी की रोमांटिक केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी रस्किन बॉन्ड की फेमस शॉर्ट स्टोरी ‘द आइज हैव इट’ पर आधारित है।

ट्रेलर में क्या है खास?


ट्रेलर की शुरुआत एक थप्पड़ सीन से होती है, जहां शनाया कपूर विक्रांत को थप्पड़ मारती है और बाद में माफी मांगती है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ती है। ट्रेन का सफर, गाना गाना, मस्ती करना, ये सभी लम्हे उनकी कहानी को खूबसूरत बनाते है।

विक्रांत कहते है, "पागलपन क्या है मैडम? जो चीज लोगों को समझ में न आए, वही पागलपन है।"

कहानी है एक खास मुलाकात की

फिल्म में दो अनजान लोग रेलवे स्टेशन पर मिलते है और उनके बीच एक गहरा कनेक्शन बनता है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी एक दृष्टिहीन म्यूजिशियन का किरदार निभा रहे है, जबकि शनाया कपूर एक थिएटर आर्टिस्ट बनी है, जो खुद भी देख नहीं सकती।

शनाया कपूर का डेब्यू


'आंखों की गुस्ताखियां' शनाया कपूर की पहली फिल्म है। वह संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर की भतीजी है। अपनी पहली ही फिल्म में शनाया का अभिनय लोगों को इम्प्रेस कर रहा है।

विक्रांत मैसी पहले भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते है और इस फिल्म में वह एक इमोशनल और सेंसिटिव किरदार निभा रहे है।

फिल्म कब होगी रिलीज?


यह एक रोमांटिक और इमोशनल फिल्म है, जिसमें विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और इसका टीजर लोगों को बहुत पसंद आया है।

शनाया की अगली फिल्म


शनाया कपूर एक और फिल्म ‘तू या मैं’ पर भी काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 के वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी और दोनों कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका में होंगे।

ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। विक्रांत और शनाया की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार हर किसी को है। यह फिल्म रोमांस और इमोशन से भरी एक खूबसूरत जर्नी लग रही है।