Home > मनोरंजन > सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानिए कौन है

सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानिए कौन है

सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानिए कौन है
X

नईदिल्ली। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।यह इवेंट रविवार देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। नासा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया।

मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में नजर आए।

कौन है सिनी शेट्टी -

सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली है। उनका जन्म मुंबई में हुआ है। इस इवेंट में उन्होंने स्वयं को कर्नाटक से ही रिप्रजेंट किया। सिनी वर्तमान में चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं। उन्होंने काउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर की डिग्री हासिल की है। सिनी को डांस का बेहद शौक है। उन्होंने 4 वर्ष की उम्र से भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था। 14 वर्ष की उम्र तक उनकी नृत्य शिक्षा पूरी हो गई थी। सिनी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फैन है।

Updated : 4 July 2022 11:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top