Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > मनोरंजन

सबा आजाद की तबीयत बिगड़ी

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में, पेट के इंफेक्शन से बिगड़ी हालत; 14 दिन में 4 किलो वजन कम

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद 14 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती, बोलीं- ये 14 दिन मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल, आप भी अपने पेट का ध्यान रखें।


ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में पेट के इंफेक्शन से बिगड़ी हालत 14 दिन में 4 किलो वजन कम

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अचानक पेट का इंफेक्शन होने से उनकी हालत काफी खराब हो गई।

ये 14 दिन जिंदगी के सबसे मुश्किल

सबा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल 14 दिन। साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस नामक इंफेक्शन ने मेरी सेहत को बहुत प्रभावित किया। मैं हमेशा ध्यान रखती हूं कि घर का खाना खाऊं और पानी की बोतल साथ रखूं, लेकिन फिर भी ये अचानक हुआ, और वो भी साल के सबसे व्यस्त समय में।”

पेट का ध्यान रखें

एक्ट्रेस की हालत इतनी खराब हो गई थी कि इस दौरान उनका वजन 4 किलो कम हो गया, जो उनके लिए काफी चिंता का विषय रहा। उन्होंने बताया, “एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स और वेट उठाती थी, और अगले ही दिन इतनी कमजोर हो गई कि आम काम करना भी मुश्किल हो गया। इसलिए सबको सलाह दूंगी कि अपने पेट का ध्यान रखें। सलाद और सब्जियों को अच्छे से धोएं, क्योंकि कभी-कभी इंफेक्शन बेहद खतरनाक हो सकता है।”

सबा ने अपनी पोस्ट में हल्की-फुल्की बात भी की और लिखा कि उनकी तस्वीर ऋतिक रोशन ने ही क्लिक की। उन्होंने मजाक में कहा, “जितनी मैं तस्वीर में दिख रही हूं, उतनी दुबली नहीं हूं, बेड बड़ा है और एंगल वाइड है।”

2021 से सबा का ऋतिक के साथ रिलेशनशिप

सबा और ऋतिक का रिश्ता 2021 से चल रहा है। दोनों को कई बार सोशल मीडिया और इवेंट्स में साथ देखा गया, जैसे करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी। अक्टूबर 2025 में ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सबा के साथ चार साल पूरे होने की खुशी में कई तस्वीरें साझा की थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने वाले हैं। वे 'कृष 4' को डायरेक्ट कर रहे हैं और प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'स्टॉर्म' पर भी काम कर रहे हैं। वहीं, सबा जल्द ही बॉबी देओल के साथ फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगी।

Related to this topic: