Home > मनोरंजन > रोहित शेट्टी ने की रणवीर सिंह की प्रशंसा

रोहित शेट्टी ने की रणवीर सिंह की प्रशंसा

रोहित शेट्टी ने की रणवीर सिंह की प्रशंसा
X

नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर कहा कि वह जितने बेहतरीन अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दर्शक रणवीर को एक अलग तरह की एनर्जी के साथ देखेंगे।

रोहित शेट्टी ने कहा कि रणवीर बहुत एनर्जेटिक हैं। उनके साथ काम करने में एक अलग तरह की एनर्जी मिलती हैं। 'हम इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि जो लोग फिल्म में मस्ती, धमाल और एनर्जी देखना चाहते हैं वह इस फिल्म में देखने को मिलेगी। साथ ही रोहित ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी की रणवीर सिंह पहली पसंद हैं। रणवीर को पसंद करने वाल हर आयु वर्ग के लोग हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि रणवार का अपने दर्शकों व प्रशंसकों के साथ जैसा रिलेशन है, वैसा संबंध सिर्फ सलमान और शाहरुख जैसे सुपरस्टार कलाकारों में है। उन्होंने कहा कि रणवीर से मेरी मुलाकात एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी। मेरी उनसे बातचीत हुई और मुझे महसूस हुआ कि वह मेरी तरह के फिल्मी हीरो हैं।

फिल्म 'सिम्बा' रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के लिए बेहद खास है। रणवीर सिंह भी कई मौके पर यह कह चुके हैं वह रोहित शेट्टी जैसी कमर्शियल फिल्मों करने के लिए बने हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा खान मुख्य भूमिका में हैं। अनिल कपूर और अजय देवगन भी इस फिल्म में नजर आएंगे। अनिल अतिथि कलाकार के तौर पर जबकि अजय देवगन स्पेशल एपीरियंस में नजर आएंगे। रणवीर की रोहित शेट्टी के निर्देशन में यह पहली फिल्म होगी। यह फिल्म इस साल 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडकेशन के बैनर तले बन रही है।

Updated : 7 Sep 2018 3:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top