रितेश देशमुख ने आशा भोसले संग अपनी आखिरी बातचीत याद की। बोले- आशा ताई ‘राजा शिवाजी’ देखना चाहती थीं। इंडियन आइडल में दिया गया भावुक ट्रिब्यूट चर्चा में।
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर Riteish Deshmukh ने दिग्गज गायिका Asha Bhosle को याद करते हुए एक भावुक किस्सा साझा किया है इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में आशा भोसले को खास ट्रिब्यूट दिया जाएगा, जहां रितेश ने उनके साथ बिताए पलों और आखिरी बातचीत का जिक्र किया।
रितेश ने बताया कि आशा ताई उनकी फिल्म Raja Shivaji देखना चाहती थीं। उन्होंने फिल्म के लिए आशीर्वाद भी दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से वह इसे देख नहीं पाएंगी। रितेश की यह बात सुनकर शो में भावुक माहौल बन गया।
‘मैं उन्हें आशा आई कहकर बुलाता हूं’
रितेश देशमुख ने बताया कि उनका रिश्ता आशा भोसले के साथ बेहद खास था। उन्होंने कहा, “जब वह मुझसे मिलती थीं तो बिल्कुल मां की तरह सिर पर हाथ फेरती थीं। मैं उन्हें हमेशा ‘आशा आई’ कहकर बुलाता था।”
उन्होंने एक पुरानी याद साझा करते हुए कहा कि आशा ताई ने उनसे पूछा था कि उन्हें क्या खाना पसंद है। इसके बाद उन्होंने वही खाना खुद अपने हाथों से बनाकर उन्हें घर बुलाया था।
‘राजा शिवाजी’ देखने की जताई थी इच्छा
अपनी फिल्म Raja Shivaji के बारे में बात करते हुए रितेश भावुक हो गए उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने उन्हें फोन कर कहा था, “आशीर्वाद देती हूं, तुम अच्छी फिल्म बनाओ। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जरूर देखनी है।”
रितेश ने आगे कहा कि करीब दो हफ्ते पहले आशा ताई के परिवार की तरफ से उन्हें फोन आया था। परिवार ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वह यह फिल्म जरूर देखें।
भावुक हुए रितेश देशमुख
बात करते-करते रितेश काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से आशा आई यह फिल्म नहीं देख पाएंगी।”
उनकी यह बात सुनकर सेट पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस आशा भोसले के प्रति रितेश के सम्मान की तारीफ कर रहे हैं।
कई भाषाओं में रिलीज हुई है ‘राजा शिवाजी’
Raja Shivaji का निर्देशन खुद Riteish Deshmukh ने किया है और वह इसमें लीड रोल में भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को ज्योति देशपांडे और Genelia D'Souza ने प्रोड्यूस किया है यह फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।