Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > मनोरंजन

धुरंधर 2 हिट्स बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, ₹1067 करोड़ के साथ बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है और अब यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।


धुरंधर 2 ने रचा इतिहास ₹1067 करोड़ के साथ बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कुछ ही दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1067 करोड़ से भी अधिक का कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ ये भारतीय सिनेमा की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने कमाई के मामले में पठान और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने भारत में ₹49.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन ₹674.17 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹805.32 करोड़ हो गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां से इसने ₹261.92 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1067.24 करोड़ दर्ज किया गया है।

किस भाषा में कितने करोड़ कमाए

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे। आठवें दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा ₹46 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा तेलुगु में ₹2.50 करोड़, तमिल में ₹90 लाख, कन्नड़ में ₹20 लाख और मलयालम में ₹10 लाख का कलेक्शन हुआ।

पार्ट 1 ने मचाया धमाल

पहले पार्ट धुरंधर को भी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹1307 करोड़ का कारोबार किया था। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹1005.85 करोड़ और नेट कलेक्शन लगभग ₹840 करोड़ रहा था। खास बात यह रही कि हिंदी भाषा में यह फिल्म ₹894.49 करोड़ की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी।

ओवरसीज मार्केट में भी धुरंधर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां इसने करीब ₹299.5 करोड़ कमाए। अमेरिका और कनाडा में फिल्म की कमाई ₹193 करोड़ से ज्यादा रही, जिससे इसने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की और यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्म भी बनी। 

Related to this topic: