Home > मनोरंजन > रणधीर कपूर इस बात पर भड़के उठे

रणधीर कपूर इस बात पर भड़के उठे

रणधीर कपूर इस बात पर भड़के उठे
X

मुंबई। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को ब्लड कैंसर होने की आशंका के बारे में पूछने पर उनके बड़े भाई व फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर भड़क गए। मुंबई में गुरुवार को सुबह रणधीर कपूर ने पत्रकारों को बताया कि ऋषि कपूर की अभी तक जांच भी शुरु नहीं हुई है| फिर किस आधार पर कैंसर होने की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऋषि की जांच रिपोर्ट आने पर वह खुद इसकी जानकारी मीडिया को देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर व बेटे रणबीर कपूर के साथ अमेरिका रवाना हुए हैं। इसकी जानकारी खुद ऋषि ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी।

बता दें 1 अक्टूबर को ऋषि कपूर की मां कृष्णा राजकपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उस समय कृष्णा के अंतिम संस्कार में भी ऋषि व उनका परिवार शामिल नहीं हो सका था। इसे देखते हुए बुधवार को ऋषि कपूर को थर्ड स्टेज का कैंसर होने की जोरदार चर्चा यहां की जाने लगी है।

Updated : 4 Oct 2018 12:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top