Home > मनोरंजन > गर्लफ्रेंड के साथ यूरोप में न्यू इयर मनाएंगे राजकुमार राव

गर्लफ्रेंड के साथ यूरोप में न्यू इयर मनाएंगे राजकुमार राव

गर्लफ्रेंड के साथ यूरोप में न्यू इयर मनाएंगे राजकुमार राव
X

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं और हॉलीडे पर भी जाते रहते हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को छुपाया नहीं है। हालांकि दोनों ने अभी शादी नहीं की है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। राजकुमार जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए छुट्टी लेने वाले हैं। यह कपल विदेश में नए साल का जश्न मनाएगा।

राजकुमार राव का यह वर्ष काफी व्यस्त रहा है। उनकी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'जजमेंटल है क्या' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्में रिलीज हुई है। राजकुमार इन दिनों फिल्म 'रूही अफजा' और अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। राजकुमार राव की फिल्म 'छलांग' 31 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में होगी।

अभिनेता ने वर्ष 2020 में काम शुरू करने से पहले एक छोटा ब्रेक लेने की योजना बनाई है। वह जल्द ही पत्रलेखा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने नजर आएंगे। राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ न्यू इयर भारत में बल्कि यूरोप में मनाएंगे। हाल ही में राजकुमार ने कहा था कि मैं 15-20 दिनों के लिए पत्रलेखा के साथ यूरोप जाने की योजना बना रहा हूं। हमने साल भर काम किया है और हमें इस समय खुद को तनावमुक्त करने की आवश्यकता है। अभिनेता राजकुमार जल्द ही ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्म 'चुपके चुपके' के रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में राजकुमार राव धर्मेंद्र द्वारा निभाए गए डॉ. परिमल त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे। पत्रलेखा ने साल 2014 में हंसल मेहता की फिल्म 'सिटी लाइट्स' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे।

Updated : 9 Dec 2019 6:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top