Home > मनोरंजन > प्रियंका जल्द ही डेटिंग एप भारत में करेंगी लॉन्च

प्रियंका जल्द ही डेटिंग एप भारत में करेंगी लॉन्च

प्रियंका जल्द ही डेटिंग एप भारत में करेंगी लॉन्च
X

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक ऑनलाइन डेटिंग एप 'बम्बल' में निवेश करने जा रही हैं। इस एप के माध्यम से यूजर्स रोमांस और डेटिंग के लिए अपना पार्टनर तलाश कर सकते हैं। यह जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि 'बम्बल' और होलबर्टन स्कूल में निवेश करके और उनका हिस्सा बनकर वह काफी खुश और उत्साहित हैं और इन दोनों कंपनियों में निवेश का मौका पाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'बम्बल' एक डेटिंग और सोशल मीडिया ऐप है, जिसे तैयार किया है विटनी वोफ हर्ड, जो कि टेक्नालॉजी की दुनिया में एक बेहतरीन स्टार्टअप फाउंडर के तौर पर जानी जाती है।

उल्लेखनीय है कि डेटिंग एप 'बम्बल' एक लोकेशन बेस्ड ऐप है, जो जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रचार प्रसार खुद प्रियंकी करेंगी। इसके अलावा प्रियंका हाल ही में सैन फ्रांसिस्को गई थीं, जहां एक निवेशक के तौर पर उन्होंने एक टेक स्टार्टअप में भी अपना पैसा लगाया है। इस नए पोर्टफोलियो का हिस्सा बनते हुए प्रियंका ने कोडिंग एजुकेशन कंपनी, होलबर्टन स्कूल में भी इन्वेस्ट किया है।

Updated : 5 Oct 2018 3:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top