Home > मनोरंजन > परिणीति चोपड़ा अब सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए बहा रही हैं पसीना

परिणीति चोपड़ा अब सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए बहा रही हैं पसीना

-'ग्लैम' मिस कर रही है परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

परिणीति चोपड़ा अब सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए बहा रही हैं पसीना
X

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बैडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। परिणीति इन दिनों सायना नेहवाल की तैयारी में व्यस्त हैं। वह दिन रात पसीना बहा रही हैं। परिणीति चोपड़ा लंदन से 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग पूरी कर लौटी हैं और सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दोनों फिल्में वास्तविक हैं और ग्लैमर अवतार में जबरिया जोड़ी की अभिनेत्री नहीं दिखेंगी। परिणीति अपने ग्लैमरस को याद कर रही हैं। परिणीति ने सोशल मीडिया पर खुद की ग्लैम-अप की एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है।

अभिनेत्री ने परिणीति चोपड़ा ट्विटर पर अपने फैंस के लिए एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह बैडमिंटन कोर्ट पर पसीना पोंछती नजर आ रही हैं। परिणीति ने ट्वीट किया-'आजकल मैं हूं, हर रोज, हर समय।'

फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। सायना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर काम करने वाली थी, लेकिन व्यस्तता का हवाला देते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया था। अमोल गुप्ते फिल्म 'तारे जमीन पर' के लेखक है और उन्होंने 'स्टेनली का डब्बा' और 'हवा हवाई' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। परिणीति अजय देवगन की फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी।

Updated : 4 Oct 2019 2:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top