ओडिया फिल्म अभिनेता देबु बोस का हैदराबाद में ली अंतिम सांस
Swadesh Digital | 23 Aug 2018 4:51 AM GMT
X
X
भुवनेश्वर| ओडिया फिल्म जगत के वरिष्ठ कलाकार देबु बोस नहीं रहे। 75 वर्ष की आयु में हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गत चार माह से उनका इलाज चल रहा था। उनकी मृत्यु के समाचार मिलने के बाद फिल्म जगत में शोक व्याप्त है।
80 के दशक में तपस्या फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले बोस ने 120 से भी अधिक ओडिया फिल्मों में काम किया। वह चार दशकों तक फिल्म जगत में सक्रिय रहे।
ओडिया फिल्मों में उन्होंने पिता की भूमिका बखूबी निभाई। श्री बोस एक कोरियोग्राफर रहे। ओड़िशी गुरु केलुचरण महापात्र से उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन भी किया था।
Updated : 23 Aug 2018 10:26 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire