राजीव राय बनाएंगे गुप्त का सीक्वल!
X
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजीव राय अपनी सुपरहिट फिल्म गुप्त का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। त्रिदेव, विश्वात्मा, मोहरा और गुप्त जैसी कामयाब फिल्म बनाने वाले निर्देशक राजीव रॉय काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं। राजीव राय फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रहे हैं। राजीव रॉय एक थ्रिलर फिल्म प्लान कर रहे हैं जिसका आइडिया उनके दिमाग में है। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और जल्दी ही वे इस बारे में घोषणा करने वाले हैं। राजीव राय फिल्म गुप्त के सीक्वल भी प्लान कर रहे हैं। राजीव राय का कहना है कि वे गुप्त का दूसरा भाग नए कलाकारों, किरदारों और कहानी के साथ बनाएंगे लेकिन इस फिल्म में वैसा ही रोमांच, रहस्य और संगीत होगा जैसा कि गुप्त में था। उल्लेखननीय है कि वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म गुप्त में बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल की मुख्य भूमिका निभायी थी। काजोल ने फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया था।
Naveen Savita
Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.