Home > मनोरंजन > करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का मोशन पोस्टर जारी, अगले साल क्रिसमस पर होगी रिलीज

करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का मोशन पोस्टर जारी, अगले साल क्रिसमस पर होगी रिलीज

करण जौहर की फिल्म तख्त का मोशन पोस्टर जारी, अगले साल क्रिसमस पर होगी रिलीज
X

मुंबई। करण जौहर ने अपनी आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' की रिलीज डेट की घोषणा की है। आज फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म 'तख्त' 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज होने वाली है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'तख्त' का पहला लुक जारी किया है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर कपूर हैं। करण जौहर ने ट्विटर 'तख्त' का मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा-'फिल्म तख्त' हिरो यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अभिनीत 'तख्त' क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।'

फिल्म 'तख्त' की शूटिंग मार्च से शुरू होगी। मोशन पोस्टर में एक सोने का आलीशान तख्त दिखाया गया है। बैकग्राउंड में विक्की कौशल और रणवीर सिंह की आवाज सुनी जा सकती है। फिल्म में मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच तख्त के लिए हुए खूनी संघर्ष को दिखाया जाएगा। फिल्म में अनिल कपूर शाहजहां के किरदार में होंगे, वहीं विक्की कौशल आलमगीर औरंगजेब और रणवीर सिंह औरंगजेब के भाई दारा शिकोह के किरदार में होंगे।

Updated : 2 Feb 2020 9:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top