Home > मनोरंजन > शोले में कालिया के किरदार से महशूर विजू खोटे का हुआ निधन

शोले में कालिया के किरदार से महशूर विजू खोटे का हुआ निधन

शोले में कालिया के किरदार से महशूर विजू खोटे का हुआ निधन
X

मुंबई। अभिनेता विजू खोटे का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार को मुंबई के गावदेवी स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। विजू खोटे का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे किया जाएगा। वह फिल्म शोले में कालिया के किरदार से महशूर हुए थे। उन्होंने 300 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था।

विजू खोटे ने आमिर और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में रॉबर्ट की भूमिका निभाई थी। विजू का फिल्म शोले के 'सरकार, मैंने आपका नमक खाया है' और फिल्म अंदाज अपना-अपना के 'गलती से मिस्टेक हो गया' डायलॉग काफी फेमस हुआ था। उन्हें आखिरी बार 2018 में 'जाने क्यूं दें यारों' में देखा गया था। विजू अभिनेत्री शुभा खोटे और दुर्गा खोटे के भाई थे।

Updated : 30 Sep 2019 8:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top