Home > मनोरंजन > कार्तिक आर्यन आज मना रहे हैं 29 वां जन्मदिन

कार्तिक आर्यन आज मना रहे हैं 29 वां जन्मदिन

कार्तिक आर्यन आज मना रहे हैं 29 वां जन्मदिन
X

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम और क्यूट एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक का जन्म 22 नवम्बर 1990 को ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उनका असली नाम कार्तिक तिवारी है, जिसे उन्होंने बदलकर कार्तिक आर्यन कर लिया। स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद कार्तिक आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए। उसके बाद कार्तिक ने मुंबई से बीटेक किया और साथ ही फिल्मों में ऑडिशन भी देने लगे। 2011 में उन्हें निर्देशक लव रंजन ने अपनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में ब्रेक दिया। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस इस फिल्म में कार्तिक ने पांच मिनट का लम्बा संवाद बिना रुके हुए बोला था, जिसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे लम्बा संवाद माना जाता हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली।

इस फिल्म के बाद कार्तिक ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें आकाशवाणी, प्यार का पंचनामा 2 , गेस्ट इन लन्दन, सोनू की टीटू की स्वीटी और लुका छिपी आदि शामिल हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के फ्रेंड फ्लोइंग की संख्या लाखों में है। कार्तिक ने बहुत कम समय में अभिनय की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वह इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। कार्तिक जल्द ही भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आएंगे।

Updated : 22 Nov 2019 6:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top