मुंबई। करण जौहर की कंपनी में बनी मल्टीस्टारर फिल्म कलंक का टाइटल ट्रैक को लांच कर दिया गया है। ये गाना वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है और रिमो डिसूजा इस गाने के कोरियोग्राफर रहे हैं। ये गाना पहले शुक्रवार को लांच किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया और शनिवार को सोशल मीडिया पर लांच किया गया। अब तक इस फिल्म के तीन गाने लांच हो चुके हैं। कहा जाता है कि अभी फिल्म के दो और गाने लांच होने बाकी हैं। आगामी 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य राय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित हैं। तकरीबन बीस साल के बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने किसी फिल्म में साथ काम किया है। माधुरी ने इस फिल्म में बहार बेगम का किरदार किया है, जो एक नाचने-गाने वाली तवायफ का रोल है। संजय दत्त के किरदार का नाम बलराज चौधरी है, जो एक बड़े खानदान के मुखिया हैं। बलराज के बेटे देव चौधरी के किरदार को आदित्य राय कपूर ने निभाया है। सोनाक्षी के किरदार का नाम सत्या है। आलिया भट्ट ने रुप का किरदार निभाया है और वरुण धवन के किरदार का नाम जफर है। अभिषेक वर्मन इस पीरियड फिल्म के निर्देशक हैं।
कलंक का टाइटल ट्रैक लांच
Swadesh Digital | 31 March 2019 4:18 PM GMT
X
X
Updated : 31 March 2019 4:18 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire