मुंबई। लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सितारे घर पर ही रहने को मजबूर हैं। इस दौरान कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो घर से दूर किसी जगह पर फंस गए हैं। इस समय जैकी श्रॉफ भी लॉकडाउन के चलते फैमिली से दूर एक दूसरे घर पर रुके हुए हैं। इस बात की जानकारी जैकी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लोगों से घर पर रहने की अपील की है
वीडियो को जैकी ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा, 'इतने साल आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया। जो मैं आज हूं उसे आपने बनाया। मैं एक चॉल का लड़का था, अब भी मेरा दिल चॉली का है। आप सबने इतना प्यार दिया, मुझे इतना सम्मान दिया इसके लिए बहुत शुक्रिया। वैसे अपुन ये कहना चाहता है कि घर पर बैठो न यार। काए को अपने को बाहर जाना है।'
वीडियो में जैकी आगे कहते हैं, 'देश के बड़े- बड़े लोग घर पर हैं, अपने पीएम और सीएम बोल रहे हैं घर पर रहो, तो बात मानने का भाई। मैं भी घर से दूर हूं मुंबई- पुणे हाईवे के बीच रास्ते में हूं, अपने परिवार से दूर। चाहों तो बहाना कर के जा सकता हूं लेकिन काए को शाड़ा बनने का। आराम से घर पर रहने का, जिनको प्यार करते हो उनको वक्त देने का। ऊपर वाला भी अभी आराम कर रहा है।'
वीडियो में जैकी ने घर पर टाइम स्पेंड करने के कई तरीके भी बताएं। उन्होंने कहा 'भाई घर पर प्राणायम करने का, सरसो का तेल, हल्दी और नमक का इस्तेमाल करने का। अपनी मां की आंखों में देखो, अपने बच्चे और पत्नी को वक्त दो। अपने दिल की सुनो। बस बाहर जाने की मत सोचो क्योंकि खुद की नहीं तो बच्चों और परिवार के बारे में सोचो। लंबी सांस लो।'
Stay Home Stay Safe in lockdown bhidus. https://t.co/EsIe6iCgAh
— Jackie Shroff (@bindasbhidu) April 2, 2020