Home > मनोरंजन > ईशा कोप्पिकर आज मना रही है अपना 43 वां जन्मदिन

ईशा कोप्पिकर आज मना रही है अपना 43 वां जन्मदिन

ईशा कोप्पिकर आज मना रही है अपना 43 वां जन्मदिन
X

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री और मॉडल ईशा कोप्पिकर आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रही है। ईशा का जन्म 19 सितंबर 1976 को मुंबई में हुआ था। ईशा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में किस्मत आजमाने की सोची। इसके लिए उन्होंने कुछ फोटोशूट भी करवाए। ईशा को अपने करियर की शुरुआत में ही रेक्सोना और कोका कोला जैसे बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। ईशा ने 1995 में मिस इंडिया कांटेस्ट में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में ईशा को मिस टैलेंट के खिताब से नवाजा गया। ईशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म चंद्रलेखा (1998) से की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया।

साल 2000 में आई हिंदी फिल्म 'फिजा' से ईशा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह छोटी सी भूमिका में नजर आई। इसके बाद ईशा बॉलीवुड की फिल्म 'कंपनी' में आयटम सांग खल्लास.. में नजर आई। यह गाना बहुत फेमस हुआ और इस गाने से ईशा को बॉलीवुड में 'खल्लास गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद ईशा कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में भी नजर आई। ईशा ने 'गर्लफ्रेंड', 'डी', 'डार्लिंग', 'शबरी' आदि फिल्मों में बोल्ड अभिनय किया, वहीं उन्होंने 'आमदनी अट्ठन्नी खर्चा रुपइया',' प्यार इश्क और मोहब्बत','एक विवाह ऐसा भी' में सॉफ्ट भूमिका निभाकर लोगों का प्यार जीता। ईशा ने 'पिंजर', 'डॉन', 'क्या कूल हैं हम', 'सलाम-ए-इश्क' और 'राख' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। ईशा ने नवंबर 2009 में होटल व्यवसायी टिम्मी नारंग से शादी की है। दंपति की एक बेटी रिआना है, जिसका जन्म 2014 में हुआ है।

Updated : 19 Sep 2019 8:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top