हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर मामले पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा
X
मुंबई। हैदराबाद में पशु चिकत्सक प्रियंका रेड्डी के साथ हुई दरिंदगी और फिर उन्हें जला देने की वीभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बर्बरतापूण घटना से जहा पूरा देश एक तरह के सदमे में हैं,वहीं दूसरी तरफ इस घटना का विरोध में पूरा देश उबल रहा हैं।प्रियंका रेड्डी के साथ हुई इस घटना के विरोध में जहां आम जनता सड़कों पर उतर आई है वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस वीभत्स घटना की निंदा कर रहे हैं और आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहें हैं। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने प्रियंका रेड्डी के साथ हुई इस बर्बरता के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्वीट किया-'यह जघन्य अपराध बहुत दर्दनाक है ... मैं कभी अनुमान नहीं लगा सकता कि कोई व्यक्ति कभी भी ऐसा कैसे कर सकता है ... हमारा कानून न्याय की गारंटी देता है। मैं 4 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए #साइबर पलिस की आभारी हूं। डॉ प्रियंका के परिवार के साथ मेरी प्रार्थना एवं संवेदना है।
अभिनेत्री बिपाशा बासु ने लिखा-'कितना क्रूर और भयावह कार्य किया है। इन चारों को तुरंत कठोर सजा दी जाये तभी पीड़िता के साथ न्याय होगा।प्रियंका रेड्डी की मौत इतनी भयावह और सदमा देने वाली है।हम इतने भयावह समय में जी रहे हैं। हमे ऐसे लोगो की आवश्यकता है,जो ऐसे मानसिकता वाले लोगो को दण्डित करे।
अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट किया-'क्या हमारे पास कुछ सख्त कानून हो सकते हैं जो हमारे पास एक और प्रियंका, एक और निर्भया नहीं हैं! दुनिया को यह बताने का समय आ गया है कि भारत में महिलाएँ सुरक्षित हैं! दोषियों को फांसी दो ताकि कोई भी इस तरह के जघन्य अपराध करने के बारे में सोचने का प्रयास भी न करे!#प्रियंका रेड्डी को न्याय दो!'
अक्षय कुमार ने लिखा-'चाहे हैदराबाद का केस हो, तमिल नाडू का या फिर रांची में हुए एक स्टूडेंट के गैंगरेप का, हम सभी एक सोसाइटी के तौर पर सब कुछ भूलते चले जा रहे हैं। निर्भया केस को सात साल हो चुके हैं जिसने हम सभी का दिल दहला दिया था। और हम अभी तक वहीं के वहीं हैं। हम सभी को एक सख्त कानून चाहिए ये सभी चीजें रोकने के लिए।'
इसके अलावा फरहान अख्तर,अभिषेक बच्चन,रितेश देशमुख,स्वरा भास्कर आदि ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए घटना का विरोध किया है l प्रियंका रेड्डी बुधवार को अपने काम से वापस घर लौट रही थी,रस्ते में उनकी स्कूटी खराब हो गई ल तभी कुछ लोग वहां उनकी मदद के लिए आये,प्रियंका ने इसकी जानकारी अपनी बहन को फोन पर दी लूसके बाद प्रियंका का फोन बंद हो गया लखोजबीन के बाद अगले दिन सुबह पीड़िता की जली हुई लाश मिली l इस घटना ने पूरे देश और मानवता को शर्मसार कर दिया हैl लोग घटना का जमकर विरोध कर रहे हैं और पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगा रहें हैl
Amit Senger
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you