मुंबई। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गल्ली बॉय' को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर अगले साल 9 फरवरी को आयोजित होने वाले 92वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ये फिल्म मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स की ज़िंदगी पर आधारित है। फिल्म विवियन फर्नाडिज़ उर्फ डिवाइन और नावेद शेख उर्फ नैज़ी और अंडरग्राउंड रैप मूवमेंट के इर्दगिर्द घूमती है।
फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने टवीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, "गल्ली बॉय को भारत की तरफ से 92वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।"
Updated : 21 Sep 2019 12:31 PM GMT
Next Story