मुंबई। डिजिटल युग के इस दौर में कई सारे सितारों ने इंटरनेट पर अपने एप बनाए, जिनमें उनको लेकर तमाम जानकारियां दी जाती हैं। अब पहली बार किसी फिल्म को लेकर एप बनाया गया है। ये काम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अगले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म गली ब्वाय के लिए किया गया है। पहली बार किसी हिंदी फिल्म को लेकर बनाए गए इस एप को अब तक लाखों लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप में गली ब्वाय से जुड़ी सभी जानकारियों और फोटोज को रखा गया है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी इस साल पहली बार परदे पर आएगी। फरहान अख्तर की कंपनी एक्सल मीडिया ने इस फिल्म का निर्माण किया है। रणवीर सिंह इस फिल्म में मुंबई की झोपड़ पट्टी में रहने वाले एक रैपर की भूमिका में नजर आएंगे, जो किसी भी तरह से संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है और इस संघर्ष में अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है।
गली ब्वाय ने बनाया नया कीर्तिमान
Swadesh Digital | 8 Feb 2019 1:55 PM GMT
X
X
Updated : 8 Feb 2019 1:55 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire