Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Awarapan 2 and bantwara Box Office Collection

Movie Review: ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन कमाए ₹33.75 करोड़, ‘बंटवारा 1947’ ने भी पकड़ी रफ्तार

हालिडे के बीच बॉलीवुड की दो फिल्में आवारापन 2’ ने दूसरे दिन ₹33.75 करोड़ नेट कमाए, जबकि ‘बंटवारा 1947’ ने ₹13.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दोनों फिल्मों को स्वतंत्रता दिवस का फायदा मिला।


movie review ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन कमाए ₹3375 करोड़ ‘बंटवारा 1947’ ने भी पकड़ी रफ्तार

Entertainment News |

मनोरंजन। बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹33.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।

सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन की कमाई के बाद ‘आवारापन 2’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹55.75 करोड़ हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹72.90 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन कमाए ₹13.50 करोड़

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ ने शनिवार को ₹13.50 करोड़ नेट की कमाई की। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹19.25 करोड़ हो गया है। फिल्म ने दूसरे दिन 8,071 शोज के जरिए ₹13.50 करोड़ नेट कमाए। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹22.91 करोड़ और ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹3.50 करोड़ बताया गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब ₹26.41 करोड़ है। ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है।

विभाजन की कहानी पर आधारित है फिल्म

‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और आमिर खान इसके निर्माता हैं। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले भी काफी चर्चा थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दूसरे दिन दर्शकों की संख्या बढ़ने का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखाई दिया। हालांकि लोगों तक रीच पहुंचाने के लिए शनिवार को मुंबई में ‘बंटवारा 1947’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई। इसमें शरद शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, मकरंद देशपांडे और परितोष त्रिपाठी समेत कई बॉलीवुड कलाकार नजर आए।

‘आवारापन 2’ में फिर शिवम पंडित बने इमरान

नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ का आधिकारिक सीक्वल है। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी थी, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट फिल्म के तौर पर पहचान मिली।

इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 3’ का दिया हिंट

‘आवारापन 2’ को मिल रहे दर्शकों के प्यार के बीच इमरान हाशमी ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी संकेत दिया है। शुक्रवार को एक थिएटर में पहुंचे इमरान ने दर्शकों से कहा कि करीब 19 साल से शिवम और ‘आवारापन’ को जो प्यार मिला है, उसकी वजह फैन्स हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मेकर्स की नहीं, बल्कि दर्शकों की भी है।

इमरान ने आगे बताया कि इसी प्यार की वजह से टीम वापस आई और इस कहानी को पहले से ज्यादा रोमांचक बनाने की कोशिश की गई। फिल्म में एक्शन और इमोशंस को और बढ़ाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी और साथ ही ‘आवारापन 3’ के जल्द आने का संकेत भी दिया।

Related to this topic: