Home > मनोरंजन > डीजे शेजवुड ने अपना नया गाना 'चलो खेलें होली' इंडियन आर्मी को किया समर्पित

डीजे शेजवुड ने अपना नया गाना 'चलो खेलें होली' इंडियन आर्मी को किया समर्पित

डीजे शेजवुड ने अपना नया गाना चलो खेलें होली इंडियन आर्मी को किया समर्पित
X

नई दिल्ली। कई हिट गानों दे चुके डीजे शेज़वुड ने अपना नया गाना ''चलो खेलें होली'' को इंडियन आर्मी को समर्पित किया है।

इस गाने के बारे में डीजे शेजवुड का कहना है, 'यह गीत हमारे बहादुर सैनिकों के बारे में है। इन वीर सैनिकों के कारण ही हम अपने त्यौहारों को मना पा रहे हैं। पुलवामा हमला दुखद और क्रूर था। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्यौहार जिसमें क्या बच्चे क्या बुढें सभी एक रंग में रंग जाते हैं।

गीत न केवल खूबसूरती से लिखा गया है, बल्कि अच्छी तरह से संगीतबद्ध भी किया गया है। यह वास्तव में हर किसी के अंदर देशभक्ति की भावना को जगाएगा।

गीत को इंद्रेश बडोला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि संगीत विप्लव राजदेव ने दिया है। गाने का निर्देशन प्रशांत वीरेंद्र शर्मा ने किया है।

Updated : 23 March 2019 2:57 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top