Home > मनोरंजन > देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी निकले कोरोना पॉजिटिव

देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी निकले कोरोना पॉजिटिव

देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी निकले कोरोना पॉजिटिव
X

मुंबई। टीवी कपल देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी इन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। गुरमीत ने ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए तो गए हैं, लेकिन हम ठीक हैं। दोनों ही होम आइसोलेशन में हैं।

गुरमीत लिखते हैं, "मेरी पत्नी देबीना और मैं कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हम, टचवुड, ठीक हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं। होम आइसोलेशन में हैं। हमारे कॉन्टैक्ट में जो व्यक्ति आया है वह खुद का टेस्ट करा ले और ध्यान रखे। सभी का शुक्रिया, इतना प्यार देने के लिए।"

यही पोस्ट देबीना ने इंस्टाग्राम पर लिखी। टीवी सेलेब्स ने दोनों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं। इसमें मौनी रॉय, रश्मि देसाई और जय भानुशाली शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हाल ही में श्वेता तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। वह इस समय होम क्वारंटाइन हैं। इसके अलावा पार्थ समथान, सचिन त्यागी, राजेश कुमार, नवीना बोले, सारा खान, अदिती गुप्ता, श्रेणु पारिख, दिशा परमार समेत कई सेलेब्स कोविड-19 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो कुछ समय पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, अब दोनों पूरी तरह से ठीक हैं। मलाइका अरोड़ा को मुंबई में हाल ही में स्पॉट किया गया था। वहीं, अर्जुन कपूर ने प्लाज्मा डोनेट किया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी स्वस्थ हैं।

Updated : 30 Sep 2020 11:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top