Home > मनोरंजन > 'दंगल' गर्ल फेम ने बॉलीवुड को कहा बॉय-बॉय, जानें क्या है वजह

'दंगल' गर्ल फेम ने बॉलीवुड को कहा बॉय-बॉय, जानें क्या है वजह

दंगल गर्ल फेम ने बॉलीवुड को कहा बॉय-बॉय, जानें क्या है वजह
X

बॉलीवुड फिल्म दंगल से अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली जायरा वसीम एक बार फिर चर्चाओं में है। फिल्म दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। जी हां, जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा स्टेटमेंट शेयर कर अपने दिल की बात साझा की है। इस स्टेटमेंट के बाद हर कोई हैरान है कि जायरा ने यह फैसला कैसे लिया।

जायरा ने कहा कि आज उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल पूरे हो गए हैं और आज से वो इस इंडस्ट्री को छोड़ रही हैं। अपने लेख में जायरा ने कहा कि मनोरंजन जगत में एंट्री करने के बाद उन्हें यहां काफी सफलता हासिल हुई और उन्हें खूब नाम कमाया। लोग, खास करके युवा उन्हें प्रेरणा के रूप में देखने लगे। एक तरफ जहां वो इस इंडस्ट्री में सफलता पा रही थी वहीं उन्होंने एहसास किया कि वो एक ऐसे व्यक्ति के रूप में ढलती जा रही थी जो उनकी असली छवि से काफी अलग हैं।

जायरा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद वो अपने ईमान से भटक गईं थी और खुदको झूठा एहसास करा रहीं थी कि वो सही हैं। लेकिन वो ज्यादा देर तक अपनी असलियत से भाग नहीं पाई और अब वो धर्म के रास्ते पर लौट रही हैं। जायरा ने कहा कि धर्म के मार्ग और उन्हें आत्मिक शांति मिलती है और वो इसी पर चलना चाहती हैं। इसी के साथ उन्होंने पवित्र ग्रंथ कुरआन में बताई गईं बातों के कुछ अंश को शेयर करके कहा कि वो अब इन्हीं सीख का पालन करते हुए अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं। जायरा वसीम के इस फैसले से उनके फैंस को झटका लगा है। फैंस ट्विटर पर उनके इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं।

फैंस को उनके इस फैसले पर यकीन ही नहीं हो रहा है। हालांकि फैंस के कमेंट अलग अलग तरह के हैं। कुछ उनके सपोर्ट में हैं तो कुछ उनका विरोध भी कर रहे हैं। बता दे, जायरा वसीम ने कम उम्र में बडी सफलताएं हासिल कीं। फिल्म दंगल के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली जायरा वसीम ने फिल्म में पहलवान गीता फोगाट का रोल निभाया था।

बॉलीवुड के बडे फिल्ममेकर्स पर उनकी नजर थी। दंगल के बाद 2017 में जायरा वसीम आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी नजर आईं और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवॉर्ड मिला था। जायरा उस वक्त भी चर्चा में आईं, जब एक शख्स ने फ्लाइट में उनके साथ बदतमीजी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जायरा वसीम 'स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म में वो प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ काम कर रही हैं।

Updated : 30 Jun 2019 9:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top