Home > मनोरंजन > बर्थडे स्पेशल : विधु विनोद चोपड़ा आज मना रहे हैं अपना 67वां जन्मदिन

बर्थडे स्पेशल : विधु विनोद चोपड़ा आज मना रहे हैं अपना 67वां जन्मदिन

बर्थडे स्पेशल : विधु विनोद चोपड़ा आज मना रहे हैं अपना 67वां जन्मदिन
X

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा आज गुरुवार को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। विधु का जन्म 05 सितम्बर,1952 को कश्मीर में हुआ था लेकिन उनका बचपन श्रीनगर में गुजरा। विधु को शुरू से ही फिल्मों से प्यार था। उन्होंने फिल्म निर्देशन को अपना करियर चुना। पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से उन्होंने फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई की। विधु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में की। उन्होंने डिप्लोमा के दौरान डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म 'मर्डर एट मंकी हिल 'बनाई। इस फिल्म ने बेस्ट शॉर्ट एक्सपेरिमेंटल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बेस्ट स्टूडेंट फिल्म का गुरुदत्त मेमोरियल अवार्ड भी जीता था।

विधु की पहली हिंदी फीचर फिल्म 'सजा ए मौत' थी। यह एक थ्रिलर फिल्म थी, जिसे ब्लैक एंड वाइट फ्रेम में शॉट किया गया था। नसीरुद्दीन शाह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। विधु ने 1983 में 'जाने भी दो यारो' फिल्म की, जिसमें उन्होंने एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन कंट्रोलर की जिम्मेदारी भी संभाली थी। साल 1985 में उनकी फिल्म 'खामोश' आई, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, पंकज कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म हिट साबित हुई और इसी के साथ विधु की पहचान फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों में होने लगी।

बॉलीवुड में विधु ने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें परिंदा, 1942ः ए लव स्टोरी, करीब, मिशन कश्मीर, मुन्ना भाई एमबीबीएस, परिणीता, लगे रहो मुन्नाभाई, एकलव्यःद राॅयल गार्ड, 3 इडियट्स, फरारी की सवारी, पीके, संजू दर्शकों को बहुत पसंद आई। उनकी फिल्म 3 इडियट हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में एक मानी जाती हैं। इस फिल्म की धूम भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब रहीं। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। विधु विनोद चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म ब्रोकन होर्सेस का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म की कहानी अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर पैर जमा चुकी ड्रग समस्या पर आधारित थी। इसे विधु और अभिजात जोशी ने मिलकर लिखा था। इसमें हॉलीवुड एक्टर्स मारिया वैलवर्डे और टॉमस जेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विधु की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप निर्देशकों में होती हैं। उनकी बनाई फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ एक दर्शकों के लिए सन्देश भी होता है।

Updated : 5 Sep 2019 5:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top