मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर रोज नए-नए खुलासे सामने आते रहते हैं। कभी मामला एक्ट्रेस प्रियंका को लेकर रहता है तो कभी खुद सलमान खान ही वायरल होने की वजह बन जाते हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार फिल्म में दिशा पाटनी की जगह एक्ट्रेस तब्बू सलमान की बहन बनने जा रही हैं। पिछले काफी समय से सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' खबरों में बनी हुई है। हाल में इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म हुआ है। फिल्म का दूसरा शेड्यूल माल्टा में शुरू हो चुका है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। साथ ही फिल्म में दिशा पटानी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही दिशा ने फिल्म से अपने लुक को सोशल मीडिया पर रिवील किया था। हाल में ऐसी रिपोर्ट्स आईं थीं कि दिशा इस फिल्म में सलमान खान की बहन का रोल करने जा रही हैं। लेकिन कुछ नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा नहीं बल्कि तब्बू फिल्म में सलमान की बहन बनेंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में तब्बू का एक छोटा मगर काफी अहम रोल है। दूसरी तरफ कुछ ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दिशा पाटनी इस फिल्म में सलमान की लव इंट्रेस्ट के रोल में दिखाई देंगी।
'भारत' में दिशा पाटनी नहीं बल्कि तब्बू बनेंगी सलमान की बहन
Swadesh Digital | 14 Aug 2018 5:56 AM GMT
X
X
Updated : 2018-08-14T17:03:46+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire